हल्द्वानी : तीन महीने पहले हुई थी शादी..पत्नी को वीडियो कॉल कर CRPF के SI ने लगाई फांसी..



हल्द्वानी : काठगोदाम स्थित CRPF कैंप में सब इंस्पेक्टर के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या करने से पहले सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था. वीडियो कॉल करते हुए ही सब इंस्पेक्टर ने खुद को फांसी लगाई. सब इंस्पेक्टर की तीन माह पहले ही शादी हुई थी.
पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर का नाम सचिन मान था, जिसकी उम्र 26 साल थी, जो हरियाणा के झज्जर जिले के बिथला तहसील का रहने वाला था. सचिन मान ट्रेनिंग पूरी करने के बाद करीब एक महीना पहले ही काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप आए थे. तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था. इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने के लिए काठगोदाम पहुंचे थे.
पुलिस के मुताबिक जैसे ही शनिवार को परिजन उसे समझाकर सीआरपीएफ कैंप से निकले, तभी उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या कर ली. सचिन के परिजन हल्द्वानी तक भी नहीं पहुंचे थे. सचिन का शव बैरक में पंखे के सहारे लटका हुआ था.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park