हल्द्वानी: बड़ी खबर.. एम्बुलेंस का अधिक किराया वसूल ने पर चालक गिरफ्तार.. देखे खबर..

हल्द्वानी नैनीताल..निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर एंबुलेंस चालक गिरफ्तार, अभियोग पंजीकृत।विगत कुछ दिनों से कतिपय एंबुलेंस चालको द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों से निर्धारित किराए से अधिक रुपए वसूलने की शिकायतें मिल रही थी।
जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा जनपद की एस.ओ.जी. टीम को ऐसे एंबुलेंस चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे
इसी क्रम में जनपद की एस.ओ.जी. टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत मरीज के तीमारदार बनकर एंबुलेंस की आवश्यकता हेतु स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया.
परिणाम स्वरूप आज दिनांक 15 मई 2021 को एक एंबुलेंस UK 04 PK-0651 का चालक निवासी बनभूलपुरा को सेंट्रल अस्पताल मुखानी से गौलापार शव ले जाने के निर्धारित किराया ₹800 के बजाय ₹2000 वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया गया.
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नंबर 113/21, धारा 3(क) कालाबाजारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी एस.ओ.जी. द्वारा बताया गया, कि कालाबाजारी के संबंध में भविष्य में भी इस प्रकार के स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा