

हल्द्वानी – लालकुआं-: आखिर लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद गौला नदी में जल्द फावड़े और बेलचे खनखने की गूंज सुनाई पड़ने लगेगी. गौला संघर्ष समिति के संयोजक मनोज जोशी और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबाडवाल ने बताया है कि व्यक्तिगत रूप से स्टोन क्रशर संचालकों के साथ रेट निर्धारण के बाद यह निर्णय लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि पूरे सत्र तक बरेली रोड के क्रेशर द्वारा ₹33 रुपए तथा शांतिपुरी क्षेत्र के क्रेशर द्वारा ₹41 का रेट निर्धारित की सहमति जताई है जिसके बाद वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों के संचालन किए जाने का फैसला लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और संयोजक संयुक्त रूप से लालकुआं निकासी गेट का विधिवत शुभारंभ करेंगे जिसके साथ इस सत्र में गौला में खनन कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस दौरान बैठक में उपस्थित उपस्थित गोला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कव्वाल वाल गेट अध्यक्ष प्रभारी मनोज बिष्ट पंकज दानू वीरेंद्र दानू मनोज दानू हरीश दानू हरीश गोस्वामी हरीश सुयाल मनीष बोरा सुंदर शाह संजय कार्की बलराज आगरी महेश गोस्वामी पूरन बिष्ट रविंदर कोरंगा मनोज खोलिया एवं समस्त वाहन स्वामी उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन