

हल्द्वानी। आज सुबह तड़के यहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दो हिस्सों में कटी संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है युवक के लाश के पास एक मोबाइल व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग का जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करा कर परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। मृतक युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
अपडेट –
रेलवे पुलिस उप निरीक्षक डीके मीणा से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 5:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक बिष्ट के रूप में हुई है जो कि हल्द्वानी के एक निजी होटल में काम करता है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..