Ad

हल्द्वानी : जंगल में मिला लापता छात्र का शव, परिजनों में मचा कोहराम..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : जिस अनहोनी का डर था आखिर वही हुआ, यहां हम बात कर रहे हैं धारी भीमताल निवासी कक्षा 9 के छात्र भास्कर दुम्का के बारे में, जो बीती 17 फरवरी से लापता था कई दिनों से लापता छात्र का शव काठगोदाम के जंगल में मिला है। परिजनों को इस मामले में सूचना मिलने के बाद छात्र के घर में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार धारी भीमताल निवासी भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा में रहने वाले अपने फूफा मोहन चंद्र सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह कक्षा नवीं का छात्र था। बताया जाता है कि 17 फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज भी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद हारकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पता चला कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतलदेवी मंदिर में आया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया।

पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *