हल्द्वानी : पुलिस सिपाही ने की पिटाई तो युवक ने काटी हाथ की नसें, हुई मौत.. कांस्टेबल सस्पेंड


हल्द्वानी : पुलिस के सिपाही की पिटाई से परेशान हाल मजदूर ने अपने हाथ की नस काट ली जिससे काफी ज्यादा तादाद में खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई ,दरअसल ये मामला काठगोदाम में पुलिस के एक सिपाही के हाथों पिटाई से क्षुब्ध युवक ने हाथ की नस काट ली थी परिजन युवक को बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ मेयर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।
मामले में एसएसपी पंकज भट्ट ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, काठगोदाम देवलाढूंगा निवासी नरेन्द्र कुमार (40) मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार सुबह चौकी के पास ही पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र को डंडे से पीट दिया।
नरेंद्र जब घर पहुंचा तो उसके हाथ में चीरा लगा हुआ था। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात