हल्द्वानी : छात्र बोले रैगिंग नहीं डेन्ड्रफ की वजह से हुए गंजे,सिटी मजिस्ट्रेट ने कही ये बात..


हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से कथित रैगिंग का मामला सामने आया है जो अब सुर्खियों में बना हुआ है इस बार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को गंजा करवा कर घुमाया गया है जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का लाइन में चलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्रों द्वारा अपना सर झुकाया गया है सभी छात्रों के बाल कटे हुए हैं इनमें से कुछ छात्र ऐसे हैं जिन्होंने एप्रेन पहना हुआ है और वह अपने कंधे पर बैग लटका कर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं रैगिंग वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हैं सूत्रों की माने तो छात्रों को बाल कटवाने के निर्देश सीनियर छात्रों ने दिए हैं जिसे रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है ।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में मीडिया के द्वारा लाया गया है इस मामले में वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी से बात करेंगी
फिलहाल इस मामले में किसी भी छात्र की तरफ से रैगिंग से जुड़ी कोई भी तहरीर मेडिकल कॉलेज को नहीं दी गई है साथ ही तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी वही छात्रों का कहना है कि हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ हमारे सिर में डैंड्रफ था जिसके चलते अपने अपने बाल गंजे कराए वही जो हमने अधिकारियों से बात की अधिकारी कहना साफ है कि इस मामले की गोपनीय जांच चल रही है अगर ऐसा कुछ होता है तो उन छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे
बाइट – डॉ गोविंद सिंह तितयाल
बाइट – ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी