Ad

हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुआ स्विमिंग पूल,आप भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग पूल शुरू हो गया है। जिसमें खेल विभाग तैराकी सिखा रहा है। स्विमिंग करने वाले खिलाड़ी और नए बच्चे अगर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में तैराकी सीखना चाहते हैं तो वह जिला खेल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर तैराकी सीखने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे के मुताबिक स्विमिंग पूल में तैराकी के ट्रायल के बाद ही एंट्री मिलेगी। वही स्विमिंग पूल खुलने से हल्द्वानी के तैराक भी खुश है।

ADVERTISEMENTSAd

खेल विभाग के मुताबिक हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में स्विमिंग पूल के लिए फॉर्म मिल रहे है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग की प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। अब तक खिलाड़ी मजबूरन प्राइवेट स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करने को मजबूर थे, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए महज 20 रुपये सालाना फीस खेल विभाग द्वारा रखी गई है जबकि नए खिलाड़ियों और छात्रों के लिए एक सीजन के 35 सौ रुपये की एंट्री रखी गई है।

रिपोर्टर – मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *