Ad

उत्तराखंड : तस्करों ने वनकर्मियों पर झोंके फायर_तीन वनकर्मी घायल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत बौर अनुभाग में सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग हो गई इस घटना में वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम सहित दो वन कर्मी भी घायल हो गए घटना साम 5:30 बजे की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

जब वन कर्मियों को सूचना मिली कि बरसात के समय कुछ वन तस्कर जंगल में अवैध कटान को लेकर जाने वाले हैं जिस पर पीपल पड़ाव रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम अपने साथियों के साथ नदी से सटे बौर अनुभाग सागौन के प्लाट पर पहुंचे तो करीब एक दर्जन से अधिक वन तस्करों के साथ वनकर्मियों का आमना सामना हो गया।

जिस पर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच फायरिंग हुई जिसमें वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम फॉरेस्टर कमल सिंह तथा शुभम शर्मा तस्करों की तरफ से की गई फायरिंग में छररे लगने से घायल हो गए।

इस बीच वन क्षेत्राधिकार रूप नारायण गौतम ने इसकी सूचना तुरंत उपप्रभागीय वनाधिकारी शशि देव को दी इसके बाद वन विभाग की एसओजी टीम ने वहां पहुंचकर वन तस्करों को घेरने का प्रयास किया अपने को घिरा देखकर वन तस्कर तुरंत मौके का फायदा उठाकर फायर करते हुए जंगल में ओझल हो गए।


उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव ने बताया कि एक माह पूर्व में भी यह वन तस्करों से वन विभाग का आमना-सामना हुआ था जिनकी तहरीर दी गई थी उन्होंने बताया कि इस घटना में सगत सिंह उर्फ संगी तथा कुलदीप गैंग के साथ आमना सामना हुआ था वन विभाग लगातार इनकी टोह में था लेकिन आज एक बार फिर यहां तस्करों के साथ आमना सामना हुआ है ।

फिलहाल अभी वन कर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है अलबत्ता वन विभाग पुलिस में इन वन तस्करों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है ।।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *