Ad

हल्द्वानी पहुंचा जमीअत-उलमा-ए-हिंद का डेलीगेशन,हिंसा में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख ₹ की मदद

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी,वहीं इस हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। आज मंगलवार को जमीयत-उल्मा- ए-हिंद का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल हिंसा में प्रभावित और पीड़ित लोगों का हाल-चाल लेने बनभूलपुरा पहुंचा। जमीयत उलेमा ए हिंद दिल्ली से चीफ सेक्रेटरी मुफ्ती अब्दुरराज़ीक ने क्षेत्र की समस्त जनता से शांति की अपील करते हुए बनभूलपुरा हिंसा को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान जमीयत के डेलिगेशन ने इस हिंसा में प्रभावित और पीड़ित हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी मदद की। हिंसा में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए भी सहायता राशि बांटी गई। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लिए जमीयत की तरफ से 300 परिवारों को राशन किट भी मुहैया कराए गए।

आपको बताते चलें आज दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे जमीयत उलेमा ए हिंद के 4 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल में चीफ सेक्रेटरी मुफ़्ती अब्दुर्रज़िक,मुफ़्ती अब्दुल कदीर, मुफ़्ती अब्दुला के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के पी एस और मीडिया कोऑर्डिनेटर मौलाना फजलुर रहमान भी शामिल रहे।

हिंसा में इन मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशि

मो इसरार, फईम कुरैशी, ज़ाहिद, मो अनस, शब्बान,मो सुहैल

13 गंभीर घायलों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *