Ad

हल्द्वानी : MBPG में 04 जून को मतगणना की तैयारी पूर्ण..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया जनपद की 6 विधान सभाओं में कुल 84 टेबल लगाई जायेगी, प्रत्येक विधान सभा में 14 टेबल लगाई जायेंगी।

ADVERTISEMENTSAd


04 जून मतगणना हेत 378 कार्मिकों की तैनाती कर दी है जिसमें 144 मतगणना माइक्रोआब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाईजर तथा 120 मतगणना सहायक की नियुक्त दी है।


मतगणना में सभी कार्मिको को ड्यूटी आदेश दे दिये गये है तथा सभी कार्मिकों को 30 मई व 2 जून को प्रशिक्षण दिया जायेगा।


लोक सभा सामान्य निर्वाचन मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में नगर निगम सभागार प्रेस वार्ता करते हुये नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि एमबीपीजी कालेज में 04 जून को होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई हैं। उन्हांने कहा कि मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा पोस्टल बैलेट की मतगणना उधमसिंह नगर में होगी साथ सभी अपडेट समन्वय कर उपलब्ध करा दिये जायेंगे।


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *