हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता,तीन वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार


हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर संख्या 44/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:
विनय दरम्वाल, पुत्र कानेन्द्र दरम्वाल, निवासी आनंदपुर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष
सूरज राणा, पुत्र विजय राणा, निवासी फूलचौड़, हल्दूपोखरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष
जितेश बिष्ट उर्फ जीतू, पुत्र श्याम सिंह बिष्ट, निवासी गुसाईपुरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष
उक्त तीनों अभियुक्त लम्बे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था और इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार 25 अप्रैल को पुलिस टीम ने इन तीनों को निगल्टिया की प्लास्टिक फैक्ट्री, हल्दूपोखरा नायक, हल्द्वानी से दबोच लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में नकली IB ऑफिसर पकड़ा गया_जानिए कौन है ये..Video
हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video
छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..