हल्द्वानी : अब प्लाज़्मा, ब्लड, और ऑक्सीजन के लिए नही करनी होगी मशक्कत..इन नम्बरो पर फ़ोन करके पा सकते हैं मदद..

हल्द्वानी नैनीताल…मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में लोगों को अस्पतालों में बेड, प्लाज्मा, ब्लड आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव बैंक में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इतना ही नही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस नियुक्ति की गई है। जो रोजाना सात घंटे लोगो की काउंसलिंग भी करेंगे।
भण्डारी ने बताया कि इसमें अलग- अलग विभागों के छह कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की डयूटी पर लगाया गया है। उन्होने कहा कि कन्ट्रोल के इन फोन नम्बरों 05946-283470,283433, 283448 पर सम्पर्क करने वाल लोगो को इन कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने यहां काउंसलर अनिल और हिमांशी की भी तैनात की है। जिन्हे रोजाना प्रातः 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक फोन पर लोगो की काउंसलिंग करनी होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal