हल्द्वानी में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर..कही पे बंद तो कही पे खुला

हल्द्वानी में किसान आंदोलन का मिलाजुला असर देखने को मिला, शहर में कुछ बाजार खुले रहे तो कुछ में बंदी दिखाई दी, ब्यापार मंडल के अलग अलग खड़े होने के चलते किसानों के भारत बंद का व्यापक असर नहीं हुआ, हालांकि गौलापार क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर तिकोनिया के पास जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सभी किसानों को समझा-बुझाकर उन्हें जुलूस के शक्ल में आंदोलन करते हुए विदा किया गया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कानून को तत्काल रद्द करने की मांग की साथ ही किसानों के लिए एमएसपी का कठोर कानून बनाने की मांग की,

वही किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट मुस्तैद दिखाई दी, पुलिस प्रशासन ने किसानों के आंदोलन के लिए पहले से ही शहर में फोर्स तैनात की थी, हालांकि बाजार बंदी के मिले-जुले असर के चलते स्थितियां सामान्य रही पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है, किसानों को भी समझा दिया गया है फिलहाल भारत बंदी का मिलाजुला असर रहा है।

बाइट- हेमन्त बगड़वाल, किसान
बाइट- बलकार सिंह, किसान
बाइट- हुकुम सिंह कुंवर, व्यापारी
बाइट- भूपेन्द्र धौनी, सीओ हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बड़ा हादसा_ टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत..Video
WATCH:मौत बनकर दौड़ा एवलॉन्च, 5 सेकेंड ने बचाई 19 जिंदगियां!
₹105 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कोटद्वार-रामनगर को खास सौगात
मैं ही जिम्मेदार हूं’_ सुसाइड नोट में दर्द बयां कर गई NEET अभ्यर्थी रिया
जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह का अल्टीमेटम