अनोखा चोर : पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर (टैम्पो चालक)…ट्रकों और दूसरे वाहनों से तेल चुराकर चलाता था टैम्पो ..लम्बे समय से थे लोग परेशान..

हल्द्वानी नैनीताल 16.FEBRUARY 2021 GKM NEWS हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने एक ऐसे शातिर तेल चोर को पकड़ा है। जो अपने टेम्पो चलाने के लिए दूसरे ट्रकों और गाड़ियों से तेल चुराता था। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गुरुना गांव का रहने वाला सूरज अधिकारी दिनभर हल्द्वानी में टेंपो चलाता था और रात को ट्रकों सहित अन्य गाड़ियों से तेल चोरी का काम करता था। लगातार ट्रकों से तेल कम होने के चलते कई चालक लंबे समय से परेशान थे, लिहाजा इस दौरान भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर में टेंपो चालक सूरज अधिकारी को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया, आरोपी सूरज अधिकारी के कब्जे से पेचकस पाइप और 20 लीटर तेल बरामद हुआ है पूछताछ में उसने बताया कि वह तेल चुराकर टेंपो चलाता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा