हल्द्वानी : शहर के इस इलाके में नहर के अंदर बुज़ुर्ग की लाश मिलने से मचा हड़कम्प.. क्या है मामला

उत्तराखण्ड (हल्द्वानी) : हल्द्वानी- ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सुशीला तिवारी अस्पताल से कुछ दूरी पर नहर में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जिसमें शव की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के भगा देवली, मोतियापाथर निवासी कुंवर सिंह के रूप में हुई.कुंवर सिंह का बड़ा बेटा प्रदीप सिंह हल्द्वानी के छड़ायल और छोटा बेटा हरेंद्र सिंह रुद्रपुर में रहता है.
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बुजुर्ग नहर में कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच की जा रही है।बीती देर शाम कुंवर सिंह बिष्ट बिना बताए कहीं लापता हो गए। जिसके बाद उनके पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी थी ,शव मिलने के बाद पुलिस अब अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव