हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की हुई मौत..जांच में जुटी पुलिस


हल्द्वानी में एक डॉक्टर अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत इंदिरानगर मलिक का बगीचा निवासी डॉक्टर अंसार नामक 45 वर्षीय व्यक्ति अपने घर मे संदिग्ध अवस्था में दिखे, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। डॉक्टर की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है,
पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लगेगा। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को सुबह से समय डॉ० अंसार के क्लिनिक का कंपाउंडर उन्हें उनके घर पर उठाने के लिए गया था, लेकिन डॉ० अंसार नही उठे। जिसके बाद कंपाउंडर दोपहर के समय उनके घर गया, जहां वह अपने घर में संदिग्ध अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..