

हल्द्वानी में लगातार बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है तो वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के पानी से कई जगह पर बरसाती नालों का रौद्र रूप भी देखने को मिला है। जिसके चलते लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब इसकी हकीकत भी सामने आई है कि दरअसल इसके जिम्मेदार भी आम नागरिक ही हैं। ओखलढुंगा में बारिश के बाद पानी के बहाव से मच रही तबाही की पठकथा खुद वहां के लोगों ने लिखी है।
दरअसल,खोज पड़ताल में सामने आया कि कभी 16 फीट में बहने वाले प्रतापगढ़ी नाले पर अतिक्रमण कर उसे 6 इंच कर दिया गया है। अब जब बारिश का पानी नाले में आता है तो रास्ता न मिलने की वजह से वह घरों में घुस रहा है।
गुरुवार की रात हुई बारिश में नाले में तेज बहाव आने के बाद ऐसा ही हुआ। लोगों के घरों में घुसे पानी ने पूरा सामान बर्बाद कर दिया। रातभर लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।
बारिश में पहाड़ी से आने वाले बरसाती नाले उफान पर आ रहे हैं। ज्यादा पानी आने पर इन बरसाती नालों का पानी घरों में घुस रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
बीते गुरुवार की रात काठगोदाम क्षेत्र में हुई भारी बारिश में प्रतापगढ़ी नाले में तेज बहाव आ गया। इससे देवलदूंगा, नई बस्ती, बद्रीपुरा तल्ला-मल्ला में – बरसाती नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया था। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो देवलदूंगा स्थित प्रतापगढ़ी से निकलने वाला 16 फीट का नाला 6 इंच का रह गया।
छोटे-छोटे नाले सभी एक नाले में मिल रहे हैं। इन्हें चैनलाइज कर अलग-अलग किया जाएगा। वहीं जिन्होंने भी अतिक्रमण कर रखा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार, एसडीएम नैनीताल
अफसरों को देवलदूंगा में प्रतापगढ़ी नाले पर अतिक्रमण मिला। 16 फीट के नाले पर मकान बनाकर उसे 6 इंच की नाली बनाने का मामला प्रकाश में आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी