हल्द्वानी : होटल में शव मिलने से हड़कंप, तहसील में कार्यरत अराइज़ नवीस का भाई है मृतक..


हल्द्वानी : रोडवेज बस स्टेशन के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है, कमरे में शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों द्वारा इसकी भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है,
शव की शिनाख्त देवकीनंदन जोशी ग्राम हरिपुर जमन सिंह के रूप में हुई है, देवकीनंदन जोशी के भाई तहसील में अराइज नवीस हैं, जिनके साथ देवकीनंदन जोशी भी सहयोगी के तौर पर काम करते हैं, जो कल सुबह तहसील जाने के लिए निकले थे और अपनी गाड़ी तहसील में खड़ी कर लापता हो गए, आज रोडवेज बस स्टेशन के पास एक निजी होटल में उनका शव मिला है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने सल्फाज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..