Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से तेज़ हुई सियासी हलचल.. “कांग्रेस जोड़ो यात्रा चलाइए ” टूट की कगार पर उत्तराखंड कांग्रेस ?

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में जल्द बड़ा झटका लग सकता है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाई जा रही यात्रा पर कसा तंज़ कहा कि कांग्रेस को पहले भारत जोड़ो यात्रा चलानी चाहिए उनका कहना है कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ में वार्ता चल रही है जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे । उनका कहना है कि भाजपा का लगातार कुनबा बन रहा है जिस तरह से विकास कार्य हो रहा है ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे है उस कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ताओ के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

जाहिर है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बड़े बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है अनुमान लगाए जाने लगे हैं क्या टूट की कगार पर है उत्तराखंड कांग्रेस ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *