हल्द्वानी : जिस जमीन के लिए उमेश नैनवाल की हत्या हुई,अब वो 18बीघा सरकार में निहित..


हल्द्वानी : जिस जमीन के लिए अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या की गई, अब उस पर राज्य सरकार का बोर्ड लग गया है। 7 अक्टूबर 2024 को रामलीला मंचन देख रहे उमेश नैनवाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप उनके ही भाई दिनेश नैनवाल पर लगा, जो एसेट पब्लिक स्कूल के स्वामी हैं। मामले की जड़ में थी वह भूमि, जिसे दिनेश नैनवाल अपना बताकर कब्जा करना चाहता था, लेकिन उमेश नैनवाल ने इसका विरोध किया था।
आज, जिला प्रशासन ने इस विवादित भूमि को सरकार में निहित कर लिया है। यह भूमि ग्राम पूरनपुर नैनवाल, तहसील हल्द्वानी, जिला नैनीताल में स्थित है। जमीन का कुल रकबा 1.161 हेक्टेयर है, जिसे राजस्व वाद संख्या 22/387 के तहत सरकार में निहित किया गया है।
जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 189 के तहत, इस भूमि पर सभी हित समाप्त घोषित किए गए हैं। माल अभिलेखों में दर्ज मृतक खातेदार हेमचंद्र पुत्र कमलापति का नाम भी इस भूमि से खारिज कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी