

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में पीली कोठी क्षेत्र में सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी माहौल हो गया. घर में चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई . जिसकी चपेट में घर के दो बच्चों समेत चार लोग आ गए थे. चारों लोग इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही मामले ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं, आग से झुलसे चारों लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना कल यानी बुधवार की है. प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में पीलीकोठी इलाके के श्याम गार्डेन में राम अवतार का परिवार रहता है. राम अवतार के घर में बुधवार शाम को पूजा-पाठ होनी थी, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था।
शाम को करीब साढ़े चार बजे घर की महिलाएं घर की निचली मंजिल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी. तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई थी. वहां मौजूद महिलाएं इससे पहले कुछ समझ पाती सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जेठानी-देवरानी और दो बच्चे आ गए।
वहीं, घर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आग मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी. पड़ोसियों के सहयोग से घरवालों का सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..