हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल STH में डॉक्टरों का अकाल,क्यों हैं 100 पद खाली..जानिये बड़ी वजह..



हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पूरे कुमाऊं क्षेत्र में सबसे ज्यादा गरीब मरीजों के लिए जीवन बचाने का एकमात्र साधन है। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ राजकीय सुशीला तिवारी चिकित्सालय में लोग कुमाऊं के 6 जिलों से बड़ी संख्या में उपचार कराने आते हैं, लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि आज भी मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर और डॉक्टरों के पद खाली है। हैरानी की बात यह है कि लगातार भर्ती करने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए डॉक्टर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

पिछले दिनों हुई भर्ती में भी 100 डॉक्टरों की भर्ती थी जिसमें महज 13 डॉक्टर इंटरव्यू के लिए पहुंचे जिनमें से 9 सलेक्ट हुए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी के मुताबिक अभी भी अस्पताल में गयकनोलॉजी, मेडिसन, कार्डियोलॉजी विभाग में कई प्रोफेसर वह असिस्टेंट प्रोफेसर की जगह खाली है इसके अलावा अन्य विभागों में मिलाकर 100 के आसपास पद खाली हैं। लेकिन डॉक्टर इसलिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं कि अब उत्तर प्रदेश में भी 50 से अधिक मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं पहले यूपी से ज्यादातर डॉक्टर यहां काम करने आते थे अब वह अपने क्षेत्र में ही नौकरी पा ले रहे हैं।

डॉक्टरों की दिलचस्पी न दिखाने की वजह से न सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिक्कत है बल्कि कुमाऊं घर से अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों को भी रोजाना डॉक्टरों की कमी से दो चार होना पड़ रहा है।
अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park