Ad

हल्द्वानी : अवैध खनन,काल बनकर दौड़ रहे डंपरों पर कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों और उससे उत्पन्न खतरों को लेकर भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी ने चिंता जताई है। इस संबंध में पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अवैध खनन की डंपिंग और तेज गति से चल रहे ट्रॉली व डंपरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

ज्ञापन में बताया गया कि राजपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट के पास वाली सड़क पर अवैध खनन की डंपिंग धड़ल्ले से की जा रही है। इसके अलावा, भारी ट्रॉली और डंपर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनता, विशेषकर बच्चों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही, अवैध खनन और डंपिंग के कारण पहाड़ियों का कटान हो रहा है, जिससे बरसात के मौसम में राजपुरा क्षेत्र और हल्द्वानी नगर को भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।

भाकपा माले ने सिटी मजिस्ट्रेट से मौका मुआयना करके इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने और अवैध खनन व डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि जनता को राहत मिल सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, माले राज्य स्थायी समिति सदस्य के.के. बोरा और अफ़सर अली शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page