

हल्द्वानी – लालकुआं : बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है।बेटी के रिश्ते की बात कर दिनेशपुर से बाइक द्वारा लौट रहे लालकुआं के किराना व्यवसाई सुरेश कुमार की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी किराना व्यवसाई सुरेश कुमार उम्र 52 वर्ष अपनी पुत्री अंजली सरकार उम्र 22 वर्ष के साथ बाइक द्वारा दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मटकोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें राहगीर उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पुत्री को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इधर लालकुआं नगर में उक्त व्यवसायी के असामयिक निधन पर शोक की लहर व्याप्त है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले