डीपीसी चुनाव में अनियमितता पर पार्षदों ने जताया आक्रोश, नगर आयुक्त का किया घेराव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। डीपीसी चुनाव में पार्षदों को सूचना नहीं दिए जाने के विरोध में प्रभावित पार्षदों ने नगर निगम में घेराव कर तीखा आक्रोश जताया। पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त कर दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। नगर आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पार्षद भगीरथी बिष्ट व प्रीति आर्या कहना है कि डीपीसी चुनाव की सूचना उन्हें न लिखित रूप में दी गई और न ही फोन से जानकारी दी गई। इससे पार्षदों के लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई है। प्रभावित पार्षद अब इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी।

पार्षद राजेन्द्र जीना व हरगोविन्द रावत ने कहा कि पार्षदों को सूचना दिये बिना चुनाव प्रक्रिया पूरी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और चुनाव नियमानुसार दोबारा कराया जाए।

पार्षद बबली वर्मा व प्रेम बेलवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्षद हर स्तर पर अपनी आवाज उठाएंगे।

घेराव करने वालों पार्षद बीना चौहान प्रेम बेलवाल भगीरथी बिष्ट राजेंद्र जीना पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू पार्षद प्रतिनिधि विक्रम अधिकारी प्रेम बेलवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि थे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *