हल्द्वानी : धूम-धाम से मनाया गया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह..


हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला मौजूद रहे। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जहां होली के गीत गाए तो वही विधायक और मेयर सहित अन्य अधिकारियों ने होली के गानों में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की,

इस दौरान देहरादून के जिलाध्यक्ष योगेश राणा सहित शहर के कई पत्रकार मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकारों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों और नेताओं ने जमकर ठुमके लगाए।
सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी सहित कई अधिकारी भी पत्रकारों के साथ होली के रंगों में सरोवार दिखे।

इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और सभी से इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, प्रदेश सचिव मनोज आर्य, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष हर्ष रावत, नगर महामंत्री दीपक अधिकारी, गोविंद बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, भावनाथ पंडित, नवीन सक्सेना, दीप बेलवाल, राहुल सिंह, भानू जोशी, समीर बिसारिया, मुकेश सगता, पंकज पांडे, शेर अफगन, डॉ ए एन तिवारी और नागेश दुबे सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_एक की मौत,दो की हालत नाजुक..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir