Ad

हल्द्वानी : भांजे ने मामी और ममेरे भाइयों पर किया चाकू से हमला..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – बनभूलपुरा क्षेत्र में भांजे ने अपनी मामी व तीन ममेरे भाइयों को चाकू मार कर घायल कर दिया, घायलों में मामी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे सखावत उर्फ बनटा निवास ए छोटी रोड चैनल गेट इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा, ने पुरानी रंजिशन के चलते अपनी मामी आमिर जहां उम्र 55 वर्ष पत्नी नजाकत अली निवासी इंदिरा नगर मोहम्मदी चौक के चेस्ट में चाकू मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसे बचाने गए महिला के बेटे रफाकत अली 35 वर्ष, दानिश 25 वर्ष व मनीष 24 वर्ष, के ऊपर भी हमला कर दिया, और तीनों के हाथों में चोटें आ गई , और उन्होंने सखावत से चाकू छीनकर कब्जे में ले लिया। घायल महिला के चेस्ट में करीब 10 टांके आए हैं।

घायल महिला का कहना है कि सखावत हमारे रहन-सहन को देखकर पहले से रंजिश रखता है, महिला का पति नजाकत हज जाने की तैयारी कर रहा है, यह बात भी उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है, हज जाने की तैयारी में कल घर में पार्टी भी की गई थी। चिकित्सकों ने महिला के तीनों बेटों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

इधर महिला के परिजनों का यह भी कहना है कि सखावत उन्हें घायल करने के बाद खुद बेस अस्पताल पहुंचा, और अपने साथ मारपीट होने की बात कह कर मेडिकल बनवाने लगा । समाचार लिखे जाने तक घायलों ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *