

हल्द्वानी : दुखद खबर सामने आ रही है काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी बाग में एचएमटी के पास आर्मी के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है । हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है सूचना पर मौके पर पहुंचे काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने हादसे मैं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है अपने दोस्तों के साथ अल्मोड़ा निवासी भगवान सिंह रावत रानीबाग से बाइक में सवार होकर हल्द्वानी को लौट रहे थे अचानक रास्ते मे एचएमटी फैक्ट्री के पास बाइक के पेड़ से टकराने के बाद हादसे में भगवान रावत छिटक कर दूर जा गिरे और उनके साथ बाइक में सवार गौरव बोरा गंभीर रूप से घायल हो गए ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है ।
भीषण हादसे के बाद दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भगवान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया वही साथ में ही घायल हुए गौरव बोरा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सड़क हादसे में मृतक भगवान सिंह रावत के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सेना का जवान भगवान सिंह रावत उम्र 27 वर्ष अल्मोड़ा के सेराघाट के निवासी हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : डीएम ने दो कानूनगो का डिमोशन कर पटवारी बनाया,जानें पूरा मामला..
महंगाई का डबल झटका : रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े..
सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन सालों में 6084 लोगों की मौत कैसे : नीरज तिवारी
बरसात से पहले पूरी हों खुदी सड़कों और सीवर-पेयजल लाइन के कार्य : महापौर