हल्द्वानी अमित हत्याकांड _सिर और हाथ बरामद..


हल्द्वानी के गौलापार इलाके में मासूम अमित मौर्या की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को हिला के रख दिया। हर तरफ एक ही सवाल लोगों के जहन में क्यों, कैसे, कौन है हत्यारा। मामले में पुलिस ने छह दिन की लगातार खोजबीन के बाद कामयाबी हासिल की है।
पुलिस ने मासूम का सिर और हाथ बरामद किया है।
इस वारदात से लोगों में आक्रोश देखने को मिला ,प्रदर्शन भी हुए पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ती गईं।
घटना बीते सोमवार की है, जब अमित अपने घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स घटना से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए तेज़तर्रार खुफिया स्पेशल टीम का गठन किया।
पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में चौकाने वाला खुलासे हुए है। आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए। सूत्रों की मानें तो पुलिस आज अमित हत्याकांड का बड़ा खुलासा कर सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़