हल्द्वानी : गौला बैराज में मिली रिटायर्ड आर्मी अफसर की लाश..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है।

बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *