हल्द्वानी : 8 नए इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील..जानिये कुल कितने मोहल्लों पर है पाबंदियां


हल्द्वानी :: शहर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताजा हालात के मुताबिक हल्द्वानी शहर में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर 8 और नए माइक्रो कंटेनमेंट रन बनाए गए हैं इन इलाकों में लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

जो नए इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील हुए , उसमें कृष्णा विहार फेस वन आरके टेंट हाउस रोड ,आस्था विहार निकट पंचक्की चौराहा ,शिव विहार गली नंबर 2 निकट ब्लॉक चौराहा, प्रगति विहार गली नंबर 8 तल्ली बमोरी , विवेकानंद विहार विकास नगर दो नेहरिया ,गली नंबर 6 सी एम टी कॉलोनी डेहरिया, गोविंदपुरम कालोनी कुसुम खेड़ा, प्रेम विहार पीली कोठी रोड शामिल हैं
शहर में अब तक 91कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें से 32 कंटेंटमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है वर्तमान में शहर में 59 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में हैं।इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video