Ad

हल्द्वानी : आटो में लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला ‘लेडी गैंग’ के 4 सदस्य गिरफ्तार..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शहर में बीते दिनों चैन स्नैचिंग और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए, वारदात को अंजाम देने वाली ग्रुप की चार सदस्यों पुलिस ने रिलायंस मॉल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गिरफ्तार गिरोह में एक नाबालिक लड़की भी शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd

आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी ने किया गिरफ्तार..

            

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
गठित पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए।
फल स्वरूप चैन स्नैचिंग रूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले
एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
उक्त गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी श्री राजेश चमार, – सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी श्री विजय कुमार, 03-अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी श्री गिद्धन चमार, 04- मंजू देवी उम्र-25 वर्ष पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया व एक बालिका 05- नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।
महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो 1- सरिता देवी उपरोक्त के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। 2- अन्तिमा देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व 3- मंजू देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए. बरामदा माल को वादिनी गणों को दिखाने पर उक्त अभियुक्ताओं से बरामदा माल थाना हाजा में पंजीकृत FIR NO-159/22 धारा-379/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात, FIR NO-251/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 व FIR NO-252/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित होना पाया गया। उपरोक्त महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार षटयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

रिलायंस माॅल कालाढूंगी रोड़ से उपरोक्त महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

बरामद माल:-
1- 02 सोने की चैन
2- एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का
पुलिस टीम मुखानी-

1- थानाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बोहरा
2- उ0नि0 श्री सुनील गोस्वामी,
3- उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह 4- उ0नि0 श्री अनिल कुमार 5- कानि0 चन्दन सिंह
6- कानि0 एहसान अली, 7- म0कानि0 भावना जोशी, 8- म0कानि0 हंसी सामन्त, 9- म0कानि0 रेखा अधिकारी
10- कानि0 इसरार नबी कोतवाली हल्द्वानी

टीम-2- SOG

1- प्रभारी श्री राजवीर सिंह नेगी,
2- कानि0 कुन्दन कठायत, 3- कानि0 अशोक रावत, 4- कानि0 त्रिलोक रौतेला,
5- कानि0 दिनेश नगरकोटी
6- सर्विलांस सैल से कानि0 अनिल गिरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *