Ad

हल्द्वानी : सड़क हादसे में घायल 2 युवकों ने तोड़ा दम,परिवारों में मचा मातम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र में बीती देर शाम शक्तिफार्म से घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवक बिन्दुखत्ता के जड़ सेक्टर स्थित गौला रोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गये जहां तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।

ADVERTISEMENTSAd

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में 108 कि मदद से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही घायल दूसरे युवक को परिजनों ने हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती किया जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया युवकों की मौत की सूचना कॉलोनी में पहुंचते ही कालोनी में मातम छा गया वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र कि बंगाली कालोनी निवासी (21) बर्षीय अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी तथा (24) बर्षीत अखिलेश पुत्र जगनमोहन व (29) बर्षीय पिंटू पुत्र सुशील सोमवार की सुबह बाइक से शक्तिफार्म गए हुए थे देर शाम घर वापस लौटते समय लगभग साढ़े छ: बजे बिन्दुखत्ता जड़ सेक्टर स्थित सेचुरी पेपर मिल की दीवार के समीप गौलारोड़ पर खड़ें ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाईक की भिड़ंत हो गई।

जिसमें तीनोंं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अखिलेश पुत्र जगनमोहन को परिजानों ने नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराएगा जहां उसने भी आज सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वही तीसरा घायल पिंटू ठीक है जोसको चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। इधर दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम फैल गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


इधर पुलिस ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है चालक फरार है तथा मृतकों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *