इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे


इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 13 दिसंबर को तीन पीढ़ियों के बीच प्रेम, सम्मान और संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी का पारंपरिक तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मधुर गीत, रंगारंग नृत्य और एक प्रेरणादायक नाटक के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। बच्चों के साथ-साथ दादा-दादी व नाना-नानी के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों ने माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कक्षा 1 के छात्र वेदांश द्वारा दिया गया भावपूर्ण भाषण विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, सुश्री आयुषी बल्यूटिया सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच स्नेह, संस्कार और आत्मीयता के रिश्ते को और अधिक सशक्त बनाया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मोहम्मद दीपक’ केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, FIR पर रोक_ सोशल मीडिया बैन भी हटाया
नैनीताल में SIR का बड़ा पड़ाव पूरा, अब 15 सितंबर को वोटर लिस्ट ..
नैनीताल के गांवों में दूषित पानी सप्लाई से हाहाकार, दर्जनों अस्पताल में_ 5 स्कूलों में छुट्टी
देवभूमि के सौहार्द को कलंकित कर रही कांग्रेस_शंकर कोरंगा
हमारी शिकायत पर सुनवाई नहीं, राहुल गांधी पर चंद मिनटों में FIR..यशपाल,, थानों में धड़ाधड़ तहरीरें