खटीमा तुषार हत्याकांड: मुख्य आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


उत्तराखंड के खटीमा में तुषार हत्याकांड के बाद फैले तनाव के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी हाशिम को सुबह पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खटीमा से फरार होने की कोशिश कर रहा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात आपसी रंजिश के चलते आश्रम पद्धति क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय तुषार शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो अन्य युवक सलमान और अभय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया, कुछ दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया, लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया, दो लोगों को हिरासत में लिया गया। तनाव को देखते हुए नगर में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। हालात अब सामान्य हो रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…