चीफ जस्टिस के शॉट से गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज़, नैनीताल में जुटे देशभर के न्यायविद


उत्तराखण्ड के नैनीताल लोकभवन में मुख्य न्यायाधीश गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन सी.जे.समेत अन्य न्यायाधीशों ने जोरदार शॉट लगाकर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के न्यायालयों से जुड़े 58 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
नैनीताल लोकभवन में आज सवेरे मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता ने राजभवन गोल्फ कोर्स(आर.बी.जी.सी.)में गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आर.बी.जी.सी. में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अयोजित द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।
प्रतियोगिता 13 और 14 जून को जूनियर और वेट्रेन्स कैटेगिरी में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में न्यायाधीश सिद्धारत साह, पूर्व न्यायाधीश जे.सी.एस.रावत, बी.एस.वर्मा, जैनेंद्र कुमार रांका के अलावा विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिवंश प्रताप, सौरभ अधिकारी, डी.सी.एस.रावत, डॉ.चंद्र एस.जोशी, एम.एस.पाल, शिखर, संदीप जसूजा, सरताज सिंह टूर, अमीर यादव समेत देशभर से कुल 58 खिलाड़ी मौजूद रहे।
टी-ऑफ़ में सी.जे.मंनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धारत साह, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने क्रमवश शॉट लगाए।
उच्च न्यायालय की तरफ से सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप मनी, राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव, प्रधान निजी सचिव(पी.पी.एस.)गुरप्रीत सिंह, ओ.एस.डी. भूपेंद्र सिंह साह, अधिवक्ता प्रभाकर जोशी, ललित बेलवाल, वीरेंद्र रावत, चंद्र शेखर सिंह रावत आदि मोजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड की राजनीति का सशक्त अध्याय थीं इंदिरा हृदयेश, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
चीफ जस्टिस के शॉट से गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज़, नैनीताल में जुटे देशभर के न्यायविद
BREAKING – नैनीताल में बड़ा हादसा_ ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा..Video
18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ जसपाल राणा का निधन..
नीति आयोग की बैठक में में सीएम धामी ने रखा_ उत्तराखंड को राष्ट्रीय मॉडल बनाने का विजन