हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मानसून की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी में आज सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति हो गयी है। वही एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। रामपुर रोड से मंडी बाईपास को जोड़ने वाले लिंक रोड पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई और पानी के तेज बहाव में आ गई ।

सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकल गया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबर अपडेट

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। वहीं, रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में गिरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, सितारगंज निवासी बरा रमा अपनी पत्नी निर्मला और नवजात शिशु को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लेकर लौट रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। जब वे राज पैलेस के पास पहुंचे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधा नहर में जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी को नहर से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। नवजात की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह कुल मृतकों की संख्या चार हो गई है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल नवजात की मां निर्मला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। खुशियों के बीच अचानक छाए मातम के इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page