उत्तराखंड में पंचायत चुनाव रोकने की साजिश,लूट-झूठ और फूट का खेल : पूर्व CM हरीश रावत


उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल पहुंचकर प्रदेश में फैले लूट और असहिष्णुता के वातावरण के खिलाफ जनता को जगाने का मन बनाया है। रावत अगले 4 से 6 माह तक प्रदेश के लोगों को झूठ, लूट और फूट से आगाह कराएंगे।
नैनीताल के एक निजी होटल पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार जानबूझकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रकिया में त्रुटियां कर रही है, तांकि पंचायत चुनाव नहीं करानी पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में झूट, लूट और फूट के खिलाफ वो अगले 4 से 6 महीने तक लोगों तक जाएंगे और उन्हें हकीकत बताएंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री और नागरिक होने के नाते भी वो लोगों को उस खतरे से आगाह कराएंगे। हरीश रावत ने कहा कि बलात्कार में सत्ता के लोगों के नाम पर पर्दा डाला जा रहा है। बेरोजगारी, खनन में छोटी छोटी नदियों को खोद देना, सड़कों में डंपरों के राज से लोगों को कुचलना आदि चल रहा है। सरकार ने असहिष्णुता का वातावरण बनाया है तांकि लोग अत्याचार और अव्यवस्थाओं की तरफ नहीं देखें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हुंडई कार सेंटर में भीषण आग लगी
डायट का अलग कैडर बनाने की मांग_ शिक्षा मंत्री के सामने रखा मुद्दा
सहकारी बैंकों पर सरकार का फोकस_ हर ब्लॉक में लगेंगे दो वित्तीय मेले, एनपीए वसूली पर धन सिंह रावत सख्त
UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे