रुद्रप्रयाग टैंपो ट्रैवलर हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत,कई अभी भी लापता


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग हाइवे पर आज सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उफनती हुई अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस ट्रैवलर में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल है, 3 की मौत हो गई है और बाकी लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. स्पर्श में मौजूद सभी यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे जिसमें अलग-अलग राज्यों के लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग हादसे में शिकार ट्रैवलर में राजस्थान और गुजरात से 7-7 लोग सवार थे, इसके अलावा मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से दो और एक यात्री हरिद्वार से था. इस हादसे में मध्य प्रदेश के विशाल सोनी और गुजरात के सूरत में रहने वाली महिला डिमी की मौत हो गई है।
हादसे में घायलों का विवरण
1- दीपिका सोनी (उम्र 42 वर्ष), निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान
2- हेमलता सोनी निवासी (उम्र 45 वर्ष), प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान
3- ईश्वर सोनी (उम्र 46 वर्ष), पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
4- अमिता सोनी (उम्र 49 वर्ष), निवासी 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र
5- भावना सोनी (उम्र 43 वर्ष) पर्वत सिलिकॉन पैलेस,गुजरात
6- भव्य सोनी (उम्र 07 वर्ष) निवासी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
7- पार्थ सोनी (उम्र 10 वर्ष) राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग, मध्य प्रदेश
8- सुमित कुमार (वाहन चालक), निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार
हादसे में लापता लोगों की लिस्ट
1- रवि भवसार (उम्र 28 वर्ष), निवासी उदयपुर, राजस्थान
2- मौली सोनी (उम्र 19 वर्ष), सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
3- ललित कुमार सोनी (उम्र 48 वर्ष), प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान
4- गौरी सोनी (उम्र 41 वर्ष), राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश
5 – संजय सोनी (उम्र 55 वर्ष), निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान
6- मयूरी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात
7- चेतना सोनी (उम्र 52 वर्ष), निवासी उदयपुर, राजस्थान
8- चेष्ठा (उम्र 12 वर्ष), पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
9- कट्टा रंजना अशोक (उम्र 54 वर्ष), निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र
10- सुशीला सोनी (उम्र 77 वर्ष), उदयपुर, राजस्थान
ये हादसा आज सुबह हुआ, जब घोलतीर के ट्रैवलर हाईवे से सीधे नीचे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में जा गिरा है. इस वाहन में सवार कुछ लोग पहले ही छिटक गये थे. ये गाड़ी रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हेली द्वारा एम्स ऋषिकेश भेजा गया और एक को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 4 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमों को मौके पर रवाना कर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया. आपदा राहत दलों द्वारा लापता 10 लोगों की खोजबीन की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर