उत्तराखंड : स्टेट प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, विश्वजीत नेगी अध्यक्ष_निगम महामंत्री..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया, जिसमें विश्वजीत नेगी को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। वसंत निगम महामंत्री बनाए गए, वहीं पौड़ी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा को सचिव के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक बैठक में चुनाव प्रक्रिया का संचालन डॉ. अजय ढोडियाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री ने किया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। कार्यकारिणी में पौड़ी जनपद से अनिल बहुगुणा के अलावा, डॉ. विंतेश्वर बलोधी को सदस्य और गणेश खुगशाल गणि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वसंत निगम को महामंत्री, चन्द्रशेखर जोशी और गोविंद बिष्ट को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि ज्ञान प्रकाश पांडेय कोषाध्यक्ष बने।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पत्रकारिता के आदर्श को बढ़ावा देने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है, और स्टेट प्रेस क्लब इस दिशा में सहयोगी बनेगा।

महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page