धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज,महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बैठक में इस दिशा में नियमावली पर मुहर लगने की संभावना है, जिसे कैबिनेट की पूर्व अनुमति मिलनी आवश्यक थी।
राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद यह बैठक आयोजित हो रही है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि 26 जनवरी को समान नागरिक संहिता को लागू करने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
इसके अलावा, बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इनमें हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने, हेली सेवा के संचालन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे, आगामी बजट, और कुछ विभागों की सेवा नियमावली जैसे विषय शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर