ओलावृष्टि से किसानों की टूटी उम्मीदें, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हर मदद का दिया भरोसा


भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बेमौसमी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें देखते ही देखते तबाह हो गईं, जिससे पहाड़ के किसान भारी नुकसान और चिंता में हैं। हालात का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा स्वयं प्रभावित गांवों में पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी, सुन्दरखाल, सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट, डाकबंगला समेत कई गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि आडू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि कृषि एवं उद्यान विभाग की टीमें गांव-गांव भेजकर नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
पहाड़ के किसान पर दोहरी मार, सरकार हरसंभव मदद को तैयार
मंत्री कैड़ा ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की आर्थिक स्थिति को झकझोर दिया है। ऐसे समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी और अन्य स्थानीय समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं। जिस पर मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री, भरोसे के साथ दिलाया राहत का आश्वासन
मंत्री के गांव-गांव पहुंचने से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द सर्वे कराकर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज