Ad

कर्ज न चुका पाने पर बैंक वालों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने ज़हर खा लिया_मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कर्ज वसूली का मामला उत्तराखंड के रूड़की का है जहां एक किसान की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृत्यु से पूर्व किसान ने जहर खाने के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

ADVERTISEMENTSAd

किसान का कहना था कि ऋण वसूली के लिए बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारी उसे व उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रबंधक व दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झबरेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से वह ऋण नहीं चुका पा रहा था।


ऋण वसूली को लेकर बैंक का प्रबंधक व दो कर्मचारी लगातार सुधीर को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर पिछले सप्ताह सुधीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी।पीड़ित ने उपचार के दौरान बयान दर्ज करवाए थे। उसने अपनी मौत के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि तहरीर और बयानों के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। जिसके चलते बैंक शाखा प्रबंधक व दो कर्मचारियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page