किसानों के प्रदर्शन पर बोले हरियाणा के कृषि मंत्री, सद्बुद्धि से काम लें यह दिल्ली है लाहौर या कराची नहीं..

दिल्ली /चडीगढ़ 02. November 2020 GKM न्यूज़ कृषि बिल के खिलाफ किसानो का आंदोलन लगातार आगे बढ़ रहा हैं..कई नेता अभिनेता, संगठन और संगीतकार किसान आंदोलन में किसान के साथ है..कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसान लगातार पिछले सात दिनों से प्रदर्शन जारी है.. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन पिछले सात दिनों से जारी है. किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए बॉर्डर को सील किया गया है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. इस बीच, हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सद्बुद्धि से काम लें. वार्ता करें. ये लाहौर या कराची नहीं है. जेपी दलाल ने कहा कि मैं सभी किसान भाइयों से कहूंगा कि सद्बुद्धि से काम लें, वार्ता करें. ये अच्छी बात नहीं है कि दिल्ली का पानी बंद कर देंगे, दिल्ली के रास्ते बंद कर देंगे, दिल्ली को घेरकर बैठ जाएंगे. ये लाहौर या कराची नहीं है, ये देश की राजधानी है. किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और आंदोलन को और तेज करने की बात कह रहे हैं.
आपको बता दें कि किसान प्रदर्शन के विरोध में कँगना रनौत के साथ कई बीजेपी नेता भी किसान आंदोलन खिलाफ अपने बयान दें रहें हैं.. लेकिन किसान अपनी मांगो के लिए लगातार आवाज़ उठा रहे हैं



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा