Ad

नैनीताल : घर मे लगी भीषण आग से ज़ेवरात समेत सबकुछ जलकर राख,सदमें में परिवार_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर में भीषण आग लगने से परिवार की सारी खुशियाँ जलकर राख हो गई। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले तारी राम के घर रात लगभाग दस बजे अचानक आग लग गई।

ADVERTISEMENTSAd

आग के तेज प्रवाह से उनके घर का एक कमरा बुरी तरह से जल गया। इस कमरे में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और मंगलसूत्र, माला आदि जेवरात थे जो घर के साथ ही जल गए। आग की खबर से पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही फायर सर्विस विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर आग की संभावनाओं को खत्म किया।

घर की स्वामिनी ने कहा कि घर में उनका मंगलसूत्र, माला आदि थे जो सब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर बनाए मकान में मेहनत कर सामान जोड़ा था, जिसे वो नहीं बचा सकी। फायर सर्विस से आए हरनाम सिंह ने कहा कि आग के कारणों की जांच मंगलवार सवेरे से शुरू होगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page