बड़ी ख़बर:हल्द्वानी-जेल प्रशासन कटघरे में..कैदी को जान से मारने का लगा बेहद संगीन आरोप..पड़े पूरी ख़बर

हल्द्वानी कोतवाली में काशीपुर कुंडेश्वरी से गुहार लगाने आई एक महिला ने जेल प्रशासन पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला द्वारा कोतवाली में दी गयी शिकायत में उन्होंने बताया है कि वह काशीपुर कुंडेश्वरी की रहने वाली है और काशीपुर पुलिस ने उनके पति को पारिवारिक अनबन के मामले में हल्द्वानी जेल भेजा था, हल्द्वानी जेल में कर्मचारियों द्वारा उन्हें पेड़ में बांध कर डंडों और लात घूसों से इतना मारा गया कि उनके पति की मौत हो गई। जेल प्रशासन से 6 मार्च शाम 5 बजे उनको सूचना मिली कि उनके पति की अस्पताल में मौत हो गई है और उन्हें पोस्टमार्टम हाउस हल्द्वानी बुलाया गया, जहां पोस्टमार्टम कर शव को उनको सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन परिवार वालों को मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी,
जबकि उनके पति के शरीर पर चोट के निशान थे यही नहीं जेल में बंद मृतक कैदी की पत्नी का कहना है कि उस समय जेल में सितारगंज का राहुल श्रीवास्तव जो कि इस घटना का चश्मदीद है वह भी बंद था जब वह जमानत पर रिहा होकर आया तो उसने अपनी आंखो देखी सारी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद मृतक की पत्नी ने आज हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दर्ज करने की मांग की, खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था सवालों के घेरे में रहने वाले जेल प्रशासन पर इस बार क्या कोई कार्यवाही हो पाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण