बड़ी ख़बर : (उत्तराखंड) तीन ज़िलों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का फैसला सरकार ने लिया वापिस..

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तीन जिलों (चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी) के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। राज्य सरकार 16 जून के बाद यात्रा शुरू करने पर फिर से विचार करेगी।
उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 16 जून के बाद यात्रा खोलने पर पुनर्विचार करेगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही सरकार ने बीते रोज चारधाम यात्रा को खोलने की घोषणा की थी। जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा खोली गई थी। इन जिलों के निवासी 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर धामों में दर्शन करने की अनुमित थी। उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को राज्य में कोविड -19 कर्फ्यू को एक और सप्ताह बढ़ाकर 22 जून कर दिया है। विस्तारित कोविड कर्फ्यू के दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार, पांच दिन मिठाई की दुकानें खुलेंगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन