इंस्पिरेशन स्कूल में भावुक विदाई : 12वीं के स्टूडेंट्स को नई उड़ान की शुभकामनाएं


Haldwani/काठगोदाम – इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में 26 जनवरी 2026 को सत्र 2025–26 के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, मनोरंजन और भावुक क्षणों का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा,कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, समस्त शिक्षण व सहायक स्टाफ के साथ कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 12वीं के विद्यार्थियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने आकर्षक रैम्प वॉक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया।
विदाई समारोह के दौरान छात्रों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्रों को विभिन्न आकर्षक उपाधियों से सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल द्वारा वर्ष के प्रमुख खिताबों की घोषणा की गई, जिसमें
मिस्टर इंस्पिरेशन – वरदान शर्मा
मिस इंस्पिरेशन – दिव्यांशी हिन्दवान
अन्य विशेष पुरस्कारों में
मिस्टर कंजीनियल अंशुमन बसानी,
मिस कंजीनियल प्रतीति साह,
मिस्टर जीनियस वंश जायसवाल,
मिस जीनियस आशी प्रजापति,
स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिया सैनी,
बेस्ट अटायर प्रियांश भट्ट व जाहन्वी राणा,
आर्ट एंड क्राफ्ट बानी नेगी,
लिटरेरी अवार्ड सर्वज्ञ श्रीवास्तव, हर्षित सिंह, गर्विता सुयाल,
म्यूजिक भाविन जोशी, आदित्य जोशी,
बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन अनिवेश सिंह भोज एवं शिवांगी पांडे को प्रदान किए गए।
समारोह के अंतिम चरण में 12वीं के विद्यार्थियों पावनी हेड़िया, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, प्रतीति साह, श्रद्धा भाकुनी, धैर्य नगरकोटी, उन्नति जोशी, रिया सैनी, निलाक्ष भट्ट और शिखा टम्टा ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्मिता पंत एवं मधुमिता दास ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में निशा कांडपाल और नीरू जोशी गोयल शामिल रहे। खेल गतिविधियों का संचालन विद्यालय के खेल विभाग द्वारा किया गया।
यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बनकर हमेशा स्मृतियों में रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..