Ad

हल्द्वानी : गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत तेज़ी के साथ पैच वर्क शुरू..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, हल्द्वानी द्वारा किलोमीटर 106 से किलोमीटर 92 किलोमीटर ( जॉलीकोट से भीमताल तिराहा) तक पैच वर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


उक्त कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा भी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्गखंड हल्द्वानी को पूर्व से निर्देशित किया गया था, जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज पैच वर्क का कार्य प्रारंभ किया गया है।

पैच वर्क के निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु ए पी बाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के साथ गतिमान कार्य का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्य को शीघ्रता से इस सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद नैनीताल के साथ-साथ कुमाऊं का मुख्य राजमार्ग होने के कारण नरीमन चौराहे से लेकर भीमताल मोड़ तक सड़क की सतह को सुधारने हेतु रिलेइंग का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है।

जिस हेतु 110 लाख रुपए की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त कार्य भी तत्काल प्रारंभ करते हुए सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्गखंड लोक निर्माण हल्द्वानी को दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *